Latest Post

पितृपक्ष पर पूर्वजों के स्मरण और मानवीय संवेदना पर आरजेएस गोष्ठी, लावारिस अस्थियों के विसर्जन का प्रेरक संकल्प प्रस्तुत.

पितृपक्ष श्राद्ध पूर्णिमा पर आरजेएस के प्रेरणास्रोत उदय मन्ना के माता-पिता और सास-ससुर की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित हुआ 

नई दिल्ली.

पितृपक्ष के पावन अवसर पर पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता, आध्यात्मिक चेतना और मानवीय उत्तरदायित्व के महत्व को रेखांकित करते हुए आरजेएस पॉजिटिव मीडिया के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना द्बारा 656वें राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम का आयोजन उदय मन्ना ने अपने माता-पिता स्व० जनकदुलारी देवी-रामजग सिंह और सास-ससुर स्व० बिमला देवी -जगबली सिंह की स्मृति में आयोजित किया ।
आरजेएस युवा टोली पटना के साधक डा ओमप्रकाश ने अपने ओपनिंग रिमार्क्स में छब्बीस सितंबर से शुरू होकर दस अक्टूबर तक चलने वाले इस सोलह दिवसीय पक्ष के संदर्भ में नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और श्री देवोत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय महामंत्री तथा समाचार संपादक विजय शर्मा ने लावारिस अस्थियों के वैदिक रीति से विसर्जन की अपनी पच्चीस वर्षों की सेवा यात्रा का ब्योरा साझा किया। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था ने अब तक देश के विभिन्न श्मशान घाटों से लावारिस और अज्ञात व्यक्तियों की एक लाख उनहत्तर हजार आठ सौ अठारह अस्थियों को एकत्र कर हरिद्वार के कनखल स्थित सती घाट पर गंगा में विधिवत विसर्जित किया है। इसके अलावा समिति पाकिस्तान से भी तीन बार अस्थियां लेकर भारत आई, जिनमें वर्ष 2011 में 135, वर्ष 2016 में 160 और फरवरी 2025 में 400 अस्थि कलश शामिल थे।

शर्मा ने बताया कि इस सेवा कार्य की प्रेरणा उन्हें सत्रह मई 2003 को मिली, जब दैनिक प्रताप और वीर अर्जुन के प्रधान संपादक अनिल नरेंद्र ने उन्हें श्मशान घाटों पर निर्धन परिजनों के शोषण की जमीनी हकीकत जानने भेजा था। वहां एक संन्यासी से हुई भेंट ने उनका ध्यान उन अस्थि कलशों की ओर खींचा, जिन्हें विसर्जन नसीब नहीं हुआ था। इसके बाद उन्होंने बिना किसी सार्वजनिक चंदे के सहयोगियों के साथ यह कार्य शुरू किया। उन्होंने अपने पिता के 2006 में हुए देहावसान के दिन को याद करते हुए कहा कि पिता की सीख के अनुसार उन्होंने पहले दफ्तर जाकर समाचार पत्र का संपादन और प्रकाशन सुनिश्चित किया, उसके बाद ही अंत्येष्टि में शामिल हुए।

वेबिनार की अध्यक्षता करते हुए चिन्मय मिशन पटियाला के आचार्य स्वामी माधवानंद ने कठोपनिषद और श्रीमद्भगवद्गीता के आधार पर श्राद्ध के आध्यात्मिक और वैज्ञानिक पक्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सनातन दर्शन में आत्मा को अजर और अमर माना गया है। भौतिक देह त्यागने के बाद आत्मा अपनी पूर्व संचित वृत्तियों और कर्मों के आधार पर अग्रसर होती है। ऐसे में वंशजों द्वारा श्रद्धा, संकल्प और दान से किया गया तर्पण उन जीवात्माओं के लिए संबल का कार्य करता है। 
मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारीज संस्थान की राष्ट्रीय समन्वयक बीके चक्रधारी दीदी ने वृद्ध आश्रमों की बढ़ती प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जीवित माता-पिता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि देहावसान के बाद भी पूर्वजों के प्रति भेजे गए सात्विक विचार और शुभ भावनाएं उन तक पहुंचती हैं। रूस सहित कई देशों में अपने आध्यात्मिक प्रचार के अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने सात्विक आहार, शाकाहार और नैतिक आचरण को जीवन में अपनाने पर जोर दिया।
सत्र के समापन पर पटना से साधक डॉ. ओम प्रकाश झुंझुनवाला ने ऋग्वेद के मंत्रों का संदर्भ देते हुए पूर्वजों के प्रति आत्मिक जुड़ाव को रेखांकित किया। 
आरजेएस के राष्ट्रीय संयोजक उदय मन्ना ने अपने दिवंगत माता-पिता और सास-ससुर की स्मृति में आयोजित इस सत्र में घोषणा की कि पितृपक्ष के दौरान युवा पीढ़ी, विशेषकर जेन जी और जेन अल्फा को अपने पुरखों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए ऑडियो-वीडियो संदेश तैयार करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने चार अक्टूबर को पड़ने वाली मातृ नवमी पर माताओं के विशेष स्मरण का आह्वान किया। इन संस्मरणों को आगामी जनवरी में गणतंत्र दिवस और प्रवासी भारतीय दिवस पखवाड़े के अवसर पर प्रकाशित होने वाली पुस्तक में संकलित किया जाएगा।
प्रतिभागियों में आरजेएस पाॅजिटिव ब्रांच नोएडा के मानद प्रभारी उदय शंकर सिंह कुशवाहा, रिपब्लिक डे व प्रवासी भारतीय दिवस सम्मान अंतरराष्ट्रीय पखवाड़ा 2027 टीम (TRD27) की डा.रश्मि चौबे, स्वीटी पाॅल,आकांक्षा,नीति अरोड़ा, राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, मयंक, सुदीप साहू, राकेश मौर्य और सोनू कुमार आदि उपस्थित रहे।

प्रतिभागियों में शामिल अधिवक्ता सुदीप साहू ने अपने पिता के अनुशासनात्मक मार्गदर्शन को याद किया, जबकि साहित्यकार डॉ. रश्मि चौबे ने अपने दादा-दादी द्वारा जातिवाद के विरोध और कन्या शिक्षा के लिए किए गए ऐतिहासिक संघर्ष को नमन किया। हैदराबाद से जुड़े राजेंद्र सिंह कुशवाहा ने अपने पिता और दादा के सामाजिक योगदान की चर्चा की, वहीं भारत मंडपम की पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक स्वीटी पॉल ने अपने पिता ओम प्रकाश सक्सेना और ससुराल पक्ष के संस्कारों को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताया। नीति अरोड़ा ने भी अपने पूर्वजों को नमन करते हुए श्राद्ध और जनसेवा के पारस्परिक संबंध पर जिज्ञासा रखी।

आयोजकों ने आगामी उनतीस सितंबर को विश्व हृदय दिवस पर विशेषज्ञों की मौजूदगी में स्वास्थ्य परिचर्चा, शाकाहार जागरूकता दिवस तथा तीस नवंबर को नई दिल्ली स्थित भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी मुख्यालय पर रक्तदान संकल्प कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी दी।

आकांक्षा मन्ना 
हेड क्रिएटिव टीम 
आरजेएस पीबीएच 
9811705015



RJS Seminar on remembrance of ancestors and human compassion during Pitru Paksha, presents an inspiring resolve for the immersion of unclaimed mortal remains.


In Pitrupaksha 2026 ,RJS Webinar was organised in the memory of 
Uday Manna 's parents , Father - in- Law & Mother -in- Law.

Scholars and Social Workers Call for Cultural Renewal and Compassion as Pitrupaksha Begins.

NEW DELHI

Marking the commencement of Pitrupaksha, spiritual thinkers, journalists, and social workers gathered virtually for the 656th program of the RJS Positive Media platform to examine the philosophical, psychological, and social dimensions of ancestral remembrance. The sixteen-day period, which began on September 26 and continues until October 10, serves as an annual occasion to express gratitude to forebears, with participants urging younger generations to understand the ethical and scientific foundations of familial heritage.

RJS Webinar was organised in the memory of 
Uday Manna 's parents Late Ramjag Singh- Late Janak Dulari Devi , Father - in- Law Late Jagbali Singh & Mother -in- Law Late Bimla Devi. 
Brahma Kumaris national coordinator of Women's wing BK Chakradhari Didi highlighted the psychological and moral responsibilities owed to elders both during life and after death. Citing personal encounters, she expressed dismay over the growing tendency to abandon elderly parents in retirement facilities, noting that maternal devotion often persists unconditionally despite abandonment. She observed that sincere thoughts and spiritual vibrations transcend physical barriers to provide peace to departed souls. Drawing on her overseas service, including decades of work in Russia, she urged citizens to retain their cultural discipline, respect the sanctity of pure diet, and maintain harmonious conduct within family structures.

Presiding over the session, Chinmaya Mission Patiala Acharya Swami Madhavananda, Gita Scholar offered a Vedantic perspective on Shraddh rituals, drawing upon the Kathopanishad and the Bhagavad Gita. He stressed that the core tenet of Sanatan philosophy rests on the continuous, immortal existence of the soul rather than mere bodily identification. Describing Shraddh as an act rooted in faith and inner conviction, Swami Madhavananda explained that rituals, prayers, and charity performed by descendants function like grace marks for departed souls traversing intermediate states before their next embodiment. He challenged critics who dismiss the traditions as superstition or commercial exploitation, underscoring that remembrance maintains the continuity of moral culture. Swami Madhavananda also shared details of an ongoing national yatra commemorating Chinmaya Mission founder Swami Chinmayananda, which is set to culminate at Bharat Mandapam in New Delhi with national dignitaries in attendance.

Addressing the national assembly as a distinguished guest, senior journalist and Shri Devotthan Seva Samiti national general secretary Vijay Sharma outlined his organization's twenty-five-year mission of collecting and consigning unclaimed mortal remains to the Ganga. Sharma reported that his volunteer team has retrieved and formally immersed the ashes of 1,69,818 destitute and unidentified individuals at Kankhal's Sati Ghat in Haridwar according to Vedic rites. The initiative extends across Indian states and has also retrieved ashes of departed Hindus from Pakistan on three occasions, bringing home 135 urns in 2011, 160 in 2016, and 400 urns in February this year.

Sharma recounted that the mission took root on May 17, 2003, when his chief editor at the Daily Pratap and Veer Arjun, Anil Narendra, sent him to investigate alleged extortion of grieving families by priests at cremation grounds. During his field reporting, an encounter with a saint redirected his perspective toward the unattended urns lying abandoned in crematoriums. Supported by his news organization and personal resolve, Sharma formed a quiet volunteer network that operates without public donations. He recalled that on the day his father passed away in 2006, he honored his father's final instructions by first ensuring his newspaper was published before proceeding to the last rites, an ethos of duty that continues to anchor his humanitarian work.

RJS national convener Uday Manna dedicated the program to the memory of his late parents and parents-in-law, announcing a dedicated documentation campaign during the fortnight. He called upon families, particularly youth from Generation Z and Generation Alpha, to record audio-visual memoirs of their ancestors, with special emphasis on Matri Navami on October 4. The compiled memoirs and tributes are slated for inclusion in an upcoming publication scheduled for release in January during events aligned with Republic Day and the Pravasi Bharatiya Divas international fortnight.

Several participants contributed personal tributes illustrating the moral guidance received from previous generations. Advocate Sudeep Sahu reflected on the discipline instilled by his late father, an English typist, urging children to serve their parents during their lifetimes. Author Dr. Rashmi Chaubey recalled her grandfather Prasad Upadhyay and grandmother Shanti Devi, who confronted caste orthodoxy and pioneered higher education for young women in their household. Hyderabad-based participant Rajendra Singh Kushwaha honored his engineer father Ramvriksh and former block pramukh grandfather Sudarshan, while former Bharat Mandapam senior manager Sweety Paul paid tribute to her late parents and in-laws, recalling her father Om Prakash Saxena’s counsel on professional integrity and self-reliance. Neeti Arora remembered her elders and sought clarification regarding the broader definition of charity in ancestral rites.

Concluding the session, Dr. Om Prakash Jhunjhunwala of the RJS youth chapter in Patna invoked the Rigveda to emphasize that paying homage to ancestral guides channels ethical energy into modern conduct. 

Founder of RJS PBH Uday Kumar Manna announced subsequent initiatives, including an educational webinar on cardiovascular health featuring medical specialists on World Heart Day on September 29, monthly vegetarian and vegan awareness drives on 1 October, and a blood donation pledge at the Indian Red Cross Society headquarters in New Delhi on November 30,2026.

पर्यटन में एआई से बढ़ेंगी सुविधाएं, लेकिन मानवीय संवेदना और सतर्कता जरूरी: विशेषज्ञ आरजेएस वेबिनार

नई दिल्ली

पर्यटन क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीकों के बढ़ते उपयोग से यात्रा की योजना बनाना, टिकटिंग और सीमा प्रबंधन भले ही पहले से अधिक सुगम हो गया हो, लेकिन यह तकनीक आतिथ्य सत्कार की मानवीय संवेदना का विकल्प नहीं बन सकती। इसके साथ ही डिजिटल फर्जीवाड़े और साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों को देखते हुए यात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के मानद को-होस्ट व मुख्य वक्ता तथा भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के पूर्व निदेशक व राजनयिक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि यूपीआई, स्मार्ट सेंसर और सोशल मीडिया प्रचार ने भारत में पर्यटन को नया विस्तार दिया है। उन्होंने अपने गुयाना और मॉरीशस के अनुभवों का उल्लेख करते हुए बताया कि भारतीय प्रवासियों और विदेशी नागरिकों में भारतीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्रों के प्रति गहरा आकर्षण है। उन्होंने विदेश यात्रा करने वाले भारतीय पर्यटकों को सुझाव दिया कि वे केवल इंटरनेट की जानकारी पर निर्भर न रहें, बल्कि जाने से पहले विवरणों की दोबारा पुष्टि करें और संकट की स्थिति के लिए संबंधित देशों में स्थित भारतीय दूतावासों के संपर्क सूत्र हमेशा अपने पास रखें।
विश्व पर्यटन दिवस(27 सितंबर )की पूर्व संध्या पर 25 सितंबर को आरजेएस पॉजिटिव मीडिया के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक उदय मन्ना द्वारा 655वें राष्ट्रीय कार्यक्रम में नागरिक उड्डयन, विदेश मंत्रालय और पर्यटन क्षेत्र के वरिष्ठ पूर्व अधिकारियों तथा तकनीकी विशेषज्ञों ने पर्यटन के नए डिजिटल परिदृश्य पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्य अतिथि स्टिक ट्रैवल्स ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. सुभाष गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कई लाभ हैं, लेकिन इस पर पूरी तरह निर्भर रहना जोखिम भरा हो सकता है। आज फर्जी वेबसाइटों, टिकटों में धोखाधड़ी और वॉइस क्लोनिंग के जरिए करोड़ों की ठगी हो रही है। उन्होंने कोरोना महामारी के दौर का उदाहरण देते हुए बताया कि किस तरह कई ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टलों पर ऑटोमेटेड चैटबॉट के कारण हजारों यात्री अपनी उड़ानें रद्द होने पर धन वापसी के लिए भटकते रह गए।

डॉ. गोयल ने कहा कि मशीनें सूचनाएं दे सकती हैं, लेकिन वे उस आत्मीय मुस्कान और अतिथि देवो भव: की मानवीय भावना की जगह नहीं ले सकतीं जो भारतीय पर्यटन की मूल पहचान है। उन्होंने महामारी के बाद पर्यटन क्षेत्र की वापसी का जिक्र करते हुए कहा कि बिना किसी सीधी वित्तीय सहायता के भी यह उद्योग यात्रियों की बदली सोच और संचित पूंजी के आधार पर तेजी से संभला है। साथ ही टीसीएस के सहयोग से पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया डिजिटल होने से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है।
विशिष्ट अतिथि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के पूर्व महाप्रबंधक और एयर ट्रैवलर्स एसोसिएशन के महासचिव जी. एस. बावा ने पर्यटन व्यवस्था को पुनर्गठित करने के लिए चार प्रमुख आधार प्रस्तुत किए, जिनमें सुगम पहुंच, गंतव्य प्रबंधन, छोटे व्यवसायों का कौशल विकास और लक्षित प्रचार शामिल हैं।

बावा ने कहा कि ई-वीजा, चिप वाले पासपोर्ट, डीजी यात्रा और रियल टाइम बहुभाषी अनुवाद से अंतरराष्ट्रीय व घरेलू आवागमन बेहद सहज हो गया है। इसके अलावा माता वैष्णो देवी जैसे संवेदनशील धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर वास्तविक समय में भीड़ नियंत्रण और डायनेमिक टिकटिंग के जरिए हादसों को रोका जा सकता है। उन्होंने जोर दिया कि होमस्टे और छोटे स्थानीय व्यवसायी पर्यटन की रीढ़ हैं, जिन्हें सिंगल विंडो क्लीयरेंस और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य सिर्फ पर्यटकों की संख्या बढ़ाने में नहीं, बल्कि बेहतर और संतुलित पर्यटन में निहित है।

विशिष्ट अतिथि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में वरिष्ठ आईटी सलाहकार और पूर्व सरकारी आईटी अधिकारी निखिलेश मिश्रा ने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता किस तरह सामूहिक पैकेज पर्यटन को व्यक्तिगत प्राथमिकताओं में बदल रही है। कोई भी पर्यटक अपने बजट, अवधि, स्थानीय खानपान, इतिहास या प्राकृतिक रुचि के आधार पर कुछ ही पलों में अनुकूलित योजना प्राप्त कर सकता है।

मिश्रा के अनुसार, ऐतिहासिक स्मारकों पर एआई आधारित डिजिटल टूर गाइड विभिन्न भाषाओं में बच्चों और बड़ों को उनकी समझ के अनुसार इतिहास समझा सकते हैं। इससे देश के छोटे शहरों, ग्रामीण इलाकों और स्थानीय हस्तशिल्प केंद्रों को वैश्विक मानचित्र पर लाने में मदद मिलेगी, जिससे वहां रोजगार के नए अवसर बनेंगे। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि तकनीक सिर्फ एक माध्यम है और पर्यटन का वास्तविक स्वरूप इसे उपयोग करने वालों के दृष्टिकोण पर निर्भर करेगा।

अतिथि वक्ता पर्यटन मंत्रालय के पूर्व सहायक निदेशक मृत्युंजय मिश्रा ने जमीनी बुनियादी ढांचे के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि आधुनिक डिजिटल मीडिया तभी प्रभावी होगा जब भौतिक सुविधाएं, स्वच्छता और सुरक्षा चाक-चौबंद हों। पर्यटन का विकास केवल सरकार का नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है।

संवाद सत्र के दौरान आईटीपीओ, भारत मंडपम की पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक स्वीटी पॉल ने ऑनलाइन यात्रा बुकिंग में होने वाले फर्जीवाड़े और उससे बचाव के उपायों पर सवाल उठाया। इसके उत्तर में डॉ. गोयल ने सुझाव दिया कि यात्रियों को सोशल मीडिया के लुभावने विज्ञापनों पर आंख मूंदकर भरोसा करने के बजाय पर्यटन मंत्रालय और मान्यता प्राप्त ट्रैवल एजेंट संघों से जुड़े आधिकारिक ऑपरेटरों के माध्यम से ही बुकिंग की पुष्टि करनी चाहिए।

एक अन्य प्रतिभागी नीति अरोड़ा द्वारा एआई से पर्यावरण, रोजगार और मानवीय संबंधों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को लेकर पूछे गए सवाल पर जी. एस. बावा ने कहा कि सरकार के शीर्ष स्तर पर इस बात पर गंभीर विमर्श चल रहा है कि तकनीक के दुरुपयोग को कैसे नियंत्रित किया जाए ताकि संतुलित विकास संभव हो सके। मृत्युंजय मिश्रा ने जोड़ा कि भाषा चाहे कितनी भी उन्नत हो जाए, वह मानवीय भावनाओं का स्थान कभी नहीं ले सकती।

आरजेएस पॉजिटिव मीडिया के संस्थापक उदय मन्ना ने परिचर्चा का संयोजन करते हुए कहा कि इस वैचारिक मंथन का डिजिटल और प्रिंट प्रलेखन किया जा रहा है, जो आगामी जनवरी 2027 में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक पखवाड़े की रूपरेखा को मजबूती देगा।

Head Creative Team 
RJS PBH 
9811705015

World Tourism Day 2026 : AI Can Personalise Travel but Cannot Replace Human Hospitality, Experts Warn at Tourism Forum in RJS Webinar.


NEW DELHI.

While artificial intelligence and digital systems are rapidly streamlining ticketing, border clearance, and itinerary planning, the technology cannot substitute the human warmth central to hospitality and carries mounting risks of sophisticated cyber fraud, veteran tourism administrators and industry leaders warned at a national symposium on the occasion of World Tourism Day2026, 27 September.

Hon. Co-host of the program and Keynote Speaker Sunil Kumar Singh, former director at the Indian Council for Cultural Relations and former diplomat, emphasized the intersection of digital adoption and cultural preservation. He observed that mobile applications, virtual reality tours, and unified digital payment platforms like UPI have significantly eased travel logistics for foreign and domestic visitors alike.

Drawing on his diplomatic postings in Guyana and Mauritius, Singh observed that international interest in India's spiritual and cultural roots remains profound, from the monuments established by early indentured Indian arrivals to sacred pilgrimage circuits. He urged outbound Indian travelers to independently verify travel arrangements and always maintain official contact with Indian diplomatic missions abroad to mitigate unforeseen travel hazards.

Speaking ahead of World Tourism Day theme " Digital Agenda and Artificial intelligence to Redesign Tourism" at the AKSBU- 655th session on 25th September organised by Uday Manna,Founder- National Convener of the RJS PBH -RJS Positive Media movement said that,the former senior officials from the civil aviation, external affairs, and tourism ministries, alongside cybersecurity specialists, debated the dual-edged impact of emerging technologies on global and domestic travel.

Dr. Subhash Goyal, founder and chairman of STIC Travel Group of Companies, cautioned travelers against blind dependence on automated algorithms, citing a surge in counterfeit travel websites, ticket scamming, and voice-cloning fraud. Goyal observed that while digital tools such as Google Maps and automated translation ease foreign travel, criminal networks are increasingly exploiting the same digital infrastructure.

Recalling the fallout during the pandemic when thousands of passengers were stranded by automated airline chatbots that failed to process cancellations and refunds, Goyal emphasized that travelers must double-check digital offerings against accredited tour operators and official government channels. Artificial intelligence can process data and manage routine queries, but it cannot express empathy, welcome a guest, or resolve a crisis on the ground, he said, pointing out that an over-digitised system risks eliminating the human connection that defines the concept of Atithi Devo Bhava.

Discussing the sector's recovery from the pandemic, Goyal stated that the travel industry survived without direct monetary bailouts largely due to personal financial resilience, asset liquidation, and a fundamental shift in consumer psychology. People realized that life is unpredictable, creating an unprecedented wave of domestic and international leisure travel that has stretched existing flight and hospitality capacity, he noted, adding that passport services had also improved markedly through automated processing handled by Tata Consultancy Services.


Outlining a systemic approach to technology, Gurmukh Singh Bawa, former general manager of the Airports Authority of India and secretary general of the Air Travellers Association, presented a four-pillar framework to redesign tourism through artificial intelligence: improving access, managing destinations, skilling small businesses, and targeted promotion.

Bawa argued that artificial intelligence should be leveraged to eliminate logistical bottlenecks through e-visas, chip-embedded passports, Digi Yatra contactless facial recognition, and real-time multilingual translation for travelers. At destinations, he proposed using predictive analytics and dynamic ticketing to prevent overcrowding and structural damage at sensitive heritage and pilgrimage sites, citing crowd control mechanisms at shrines like Vaishno Devi.

He stressed that small enterprises and homestays form the backbone of Indian tourism and should be empowered through single-window digital clearances and sensor-based infrastructure monitoring. Bawa framed the transition around people, planet, and prosperity, stating that future success lies not merely in higher tourist numbers, but in higher quality, sustainable tourism.

Addressing the technical implementation, Nikhilesh Mishra, senior IT consultant with the Ministry of Agriculture and Farmers Welfare and former government IT officer, explained how artificial intelligence is shifting the sector from rigid mass tour packages to hyper-personalized itineraries. By assessing individual budgets, duration, and preferences for heritage, local cuisine, or photography, algorithms can assemble custom plans within minutes, he said.

Mishra highlighted the technology's capacity to serve as an interactive, multilingual digital guide at monuments, allowing visitors to access historical narratives in regional languages tailored even to children. Furthermore, he noted that search pattern analysis helps uncover lesser-known rural craft hubs and historic towns, spreading economic benefits beyond saturated tourist destinations. However, he maintained that technology remains merely an enabler and depends entirely on the judgment of the professionals deploying it.

Mrituanjay Mishra, former assistant director in the Ministry of Tourism, Govt.of India argued that no digital strategy can succeed without adequate physical infrastructure and clean, safe public environments. Modernization must not come at the cost of neglecting ancient heritage, he said, calling for closer collaboration among government bodies, private enterprises, and host communities.

During the interactive discussion, Sweety Paul, former senior manager at the India Trade Promotion Organisation, raised concerns regarding deceptive digital travel offerings and fake booking portals, asking how ordinary consumers can safeguard themselves. In response, Goyal advised travelers to verify all credentials against recognized bodies such as the International Air Transport Association and national tourism ministry rosters rather than clicking unverified promotional links.

In the World Tourism Day 2026 program, from the team for the Republic Day and Pravasi Bharatiya Divas Samman Samaroh 2027, RJS PBH Observer Deep Mathur, Co-founder RJS Binda Manna, Honorary In-charge of RJS Positive Branch Noida Uday Shankar Singh Kushwaha Ji, TRD27 members Sweety Paul, Neeti Arora, Brijnandan Prasad, Rajendra Singh Kushwaha, Mayank Raj, Sandeep Sahu, Akanksha, Dr. Munni Kumari, and along with them Vivek Kumar Singh, Sarika Arora etc. also joined the webinar.

Addressing another question raised by participant Neeti Arora regarding the environmental footprint, cybercrime risks, and employment disruption associated with rapid artificial intelligence adoption, Bawa countered that the Union government is actively examining regulatory guardrails at the highest levels to prevent digital misuse while preserving technological advantages. Mrituanjay Mishra added that while technology will continue to advance, human language and emotional understanding can never be fully captured by machine algorithms.

Uday Manna, founder of the RJS Positive Media movement, which hosted the virtual gathering, said the discussions would be documented across digital and print formats as part of an ongoing national public participation initiative leading up to an international cultural fortnight scheduled for January 2027.

Head Creative Team 

RJS PBH 

9811705015

ब्रिक्स थिएटर फेस्टिवल 2026, 'हमारी कहानियाँ, हमारा भविष्य' थीम के तहत अलग-अलग थिएटर ट्रेडिशन को एक साथ लाएगा, जिसमें 9 देश और 100 से ज़्यादा कलाकार शामिल होंगे।‌#rjspositivemedia
 
श्री विवेक अग्रवाल, IAS, माननीय सेक्रेटरी, मिनिस्ट्री ऑफ़ कल्चर, नई दिल्ली में होने वाले तीन दिन के इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल पर मीडिया को संबोधित किया।
 
नई दिल्ली.( आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया) भारत में हुए ब्रिक्स समिट के सफल समापन के बाद, भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय अपनी ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत ‘ब्रिक्स थिएटर फेस्टिवल’ 2026 के साथ एक और महत्वपूर्ण महोत्सव का आतिथ्य करने के लिए तैयार है । यह फेस्टिवल 12 से 14 अक्टूबर, 2026 तक नई दिल्ली में 9 देशों - भारत, थाईलैंड, इंडोनेशिया, रूस, वियतनाम, ईरान, साउथ अफ्रीका, कज़ाकिस्तान, इथियोपिया और ब्रिक्स के सदस्य और पार्टनर देशों के सौ से अधिक कला-प्रेमियों के साथ होगा। यह फेस्टिवल ब्रिक्स सदस्य देशों और पार्टनर देशों के थिएटर प्रैक्टिशनर, स्कॉलर्स, स्टूडेंट्स और ऑडियंस को थिएटर ट्रेडिशन, कंटेंपररी परफॉर्मेंस प्रैक्टिस और शेयर्ड कल्चरल वैल्यूज़ की विविधता का संगम के लिए एक साथ लाएगा ।
 
इस महोत्सव में हिस्सा लेने वाले देशों के ‘नेशनल थिएटर स्कूल’ और महत्वपूर्ण थिएटर इंस्टीट्यूशन हिस्सा लेंगे, जिसमें रूस को उसके ‘नेशनल इंस्टीट्यूट’ और ‘नेशनल कल्चरल इंस्टीट्यूट’ के दो समूह अपनी प्रस्तुति करेंगे। महोत्सव का उद्घाटन 12 अक्टूबर को नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा परिसर में होगा । नई दिल्ली के चार प्रेक्षागृहों में नाट्य प्रस्तुतियाँ होंगी, जिनमें राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के अभिमंच ऑडिटोरियम तथा सम्मुख सभागार, कमानी सभागार, एल.टी.जी. सभागार, मेघदूत थिएटर शामिल हैं। प्रतुतियों के लिए टिकट BookMyShow पर ₹200/- प्रति टिकट की आसान कीमत पर मिलेंगे, जिससे दर्शक इंटरनेशनल थिएटर शो-केस का अनुभव कर सकेंगे।
 
मीडिया को संबोधित करते हुए, श्री विवेक अग्रवाल, IAS, माननीय सेक्रेटरी, मिनिस्ट्री ऑफ़ कल्चर, गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया, भारत की ओर से ‘ब्रिक्स कल्चरल एजेंडा’ में इस पहल की अहमियत पर ज़ोर दिया गया । भारत ने 2026 के लिए ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली है, जिसका थीम है “बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी”, यानी ‘”सुदृढ़ता, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण” जिसमें ब्रिक्स देशों में कोऑपरेशन को मज़बूत करने के लिए आम-जन को ध्यान में रखकर तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए दृष्टि अपनाया गया है।
 
श्री विवेक अग्रवाल, आईएएस, माननीय सचिव, संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि भारत की अध्यक्षता में, ब्रिक्स कल्चर ट्रैक के ज़रिए सहयोग तीन ज़रूरी क्षेत्र पर केंद्रित है:
• कॉपीराइट, डिजिटल इनोवेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित कल्चरल और क्रिएटिव इंडस्ट्री में सहयोग को बढ़ावा देना;
• कल्चरल हेरिटेज की सुरक्षा को मज़बूत करना और कल्चरल प्रॉपर्टी की वापसी के लिए सहयोग करना; और
• क्लाइमेट रेजिलिएंस और सस्टेनेबल डेवलपमेंट में कल्चर की भूमिका पर बातचीत को बढ़ावा देना।
 
भारत की अध्यक्षता में होने वाले ब्रिक्स कल्चर वर्किंग ग्रुप के एंगेजमेंट के दौरान संस्कृति मंत्रालय इन ज़रूरी बातों पर भी ज़ोर देगी।
 
कल्चर ट्रैक के तहत BRICS कल्चर वर्किंग ग्रुप (CWG) और ब्रिक्स देशों के कल्चर मिनिस्टर्स की बैठक के ज़रिए एंगेजमेंट को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे हिस्सा लेने वाले देशों के बीच कोलेबोरेटिव इनिशिएटिव, प्रोफेशनल एक्सचेंज और इंस्टीट्यूशनल पार्टनरशिप हो रही है।
 
इस बैकग्राउंड में, ब्रिक्स थिएटर फेस्टिवल 2026 थिएटर के ज़रिए आर्टिस्टिक और कल्चरल एक्सचेंज के लिए एक डेडिकेटेड प्लेटफॉर्म देना चाहता है। यह फेस्टिवल हिस्सा लेने वाले देशों की नाट्य प्रस्तुतियाँ दिखाएगा, जो क्लासिकल, कंटेम्पररी और एक्सपेरिमेंटल फॉर्म्स सहित थिएटर ट्रेडिशन की एक बड़ी रेंज को रिप्रेजेंट करेगा।
 
गम्भीर आर्टिस्टिक एंगेजमेंट और प्रोफेशनल एक्सचेंज को बढ़ावा देने के लिए, हर थिएटर परफॉर्मेंस के बाद सुबह एक इंटरैक्टिव थिएटर वर्कशॉप और डिस्कशन सेशन रखा जाएगा। इन सेशन में उन प्रस्तुतियों के डायरेक्टर, कास्ट और क्रू मेंबर शामिल होंगे। इंटरैक्टिव सेशन में ये शामिल होंगे:
● उस प्रोडक्शन के आर्टिस्टिक विज़न, थीम और प्रोडक्शन प्रोसेस पर डिस्कशन;
● परफॉर्मेंस ट्रेडिशन, एक्टिंग मेथड, स्टेजक्राफ्ट और टेक्निकल डिज़ाइन पर एक्सचेंज;
● ऑडियंस के साथ इंटरेक्शन और सवाल-जवाब सेशन; और
● इंटरकल्चरल लर्निंग और क्रिएटिव डायलॉग को बढ़ावा देने के मकसद से कोलेबोरेटिव एक्सरसाइज।
 
इस महोत्सव का उद्येश्य ब्रिक्स देशों में थिएटर कम्युनिटी के बीच आपसी सीख को बढ़ावा देना, प्रोफेशनल नेटवर्क को मजबूत करना और लंबे समय तक सहयोग को बढ़ावा देना है। थिएटर, अलग-अलग सांस्कृतिक परंपराओं और वर्तमान से जुड़ी कहानियों को एक साथ लाने की अपनी काबिलियत से, इंसानी अनुभवों को जानने के लिए एक मज़बूत प्लेटफॉर्म देता है। यह फेस्टिवल परफॉर्मेंस की इस आम भाषा का इस्तेमाल समाजों के बीच कनेक्शन को दिखाने के लिए करना चाहता है, साथ ही ब्रिक्स देशों के बीच कल्चरल सहयोग, सबको साथ लेकर चलने और क्रिएटिव सहयोग को बढ़ावा देना चाहता है।
 
इसलिए यह फेस्टिवल न सिर्फ थिएटर की बेहतरीन कला दिखाने का काम करेगा, बल्कि ब्रिक्स सहयोग के दूरदर्शिता के साथ कल्चरल बातचीत, प्रोफेशनल लेन-देन और लोगों के बीच जुड़ाव के लिए एक आधार भी बनेगा।
 
नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा (NSD), जो भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्था है, ब्रिक्स थिएटर फेस्टिवल 2026 को सुव्यवस्थित रूप में आयोजित करने के लिए नोडल एजेंसी के तौर पर काम करेगा।
Uday Kumar Manna 
RJS POSITIVE MEDIA 
8368626368
www.rjspbh.com
 
•  
2


BRICS Theatre Festival 2026 to Showcase Diverse Theatrical Traditions and Strengthen People-to-People Connections


New Delhi, 24 September 2026. (RJS POSITIVE MEDIA )  The Ministry of Culture, Government of India, will organise the BRICS Theatre Festival 2026 from 12 to 14 October 2026 in New Delhi under India’s BRICS Presidency 2026. The three-day festival, themed “Shared Stories, Shared Futures”, will bring together over 100 theatre practitioners, scholars, students and cultural representatives from nine BRICS Member and Partner Countries.

Briefing the media on the Festival, Shri Vivek Aggarwal, Secretary, Ministry of Culture, highlighted its significance as an important cultural engagement under India’s BRICS Presidency and its role in advancing people-to-people connections through theatre.

The Festival builds on the Bhopal Declaration adopted at the BRICS Culture Ministers’ Meeting in August 2026, which emphasised greater cultural cooperation, people-to-people exchanges and stronger networks among artists and cultural practitioners. India also proposed a voluntary Artist Registry to facilitate such exchanges. The Festival carries this vision forward through performances and professional interactions among theatre practitioners from BRICS countries.

The significance of the Festival has also been recognised in the BRICS Leaders’ Declaration, which welcomed the Bhopal Declaration and noted initiatives aimed at strengthening cultural cooperation, cultural exchanges and people-to-people ties.

The Festival will feature participation from India, Thailand, Indonesia, Russia, Vietnam, Iran, South Africa, Kazakhstan and Ethiopia. India will showcase two theatre productions, while the participating countries will present productions reflecting their diverse languages, theatrical traditions and contemporary creative expressions. Russia will be represented by two theatre groups.

The Festival will be inaugurated at the National School of Drama on 12 October. Performances will be staged at prominent theatre venues in New Delhi, including the National School of Drama and its Abhimanch Auditorium and Sammukh Auditorium, along with Kamani Auditorium, LTG Auditorium and Meghdoot Theatre.


The Festival will showcase classical, contemporary and experimental forms of theatre. Interactive workshops and discussions involving directors, artistes and production teams will provide opportunities for exchange on artistic vision, performance traditions, acting methodologies, stagecraft and technical design.

The National School of Drama, an autonomous institution under the Ministry of Culture, will serve as the nodal agency for organising the Festival.

The BRICS Theatre Festival 2026 seeks to strengthen cultural cooperation and people-to-people connections among BRICS countries by bringing together artistes, theatre practitioners and audiences through a shared artistic platform.

Uday Kumar Manna 

RJS POSITIVE MEDIA 

8368626368.

www.rjspbh.com

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस: विशेषज्ञों ने जैविक घड़ी, आंत के स्वास्थ्य और प्रमाण-आधारित आयुर्वेद पर दिया जोर
प्रो.(डा.) गौड़ ने फ्रिज में रखे बासी, अत्यधिक मसालेदार और तामसिक भोजन के खतरों के प्रति आगाह किया।

नई दिल्ली
चिकित्सा शोधकर्ताओं और आयुर्वेद विशेषज्ञों ने आधुनिक जीवनशैली को पारंपरिक जैविक घड़ी और दिनचर्या के अनुरूप ढालने का आह्वान करते हुए कहा है कि समग्र स्वास्थ्य अनियंत्रित दवाओं पर नहीं, बल्कि चयापचय अनुशासन, मानसिक संतुलन और वैज्ञानिक प्रमाणों पर निर्भर करता है। आरजेएस पीबीएच -आरजेएस पॉजिटिव मीडिया के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना द्वारा संचालित 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में 23 सितंबर 2026 को स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद विषय पर आयोजित एक राष्ट्रीय वेबिनार में प्रमुख संस्थानों के चिकित्सकों ने बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवाएं लेने के खतरों से आगाह किया और पाचन तंत्र की विकृतियों से होने वाले गंभीर शारीरिक रोगों की प्रक्रिया को स्पष्ट किया। कार्यक्रम में आरजेएस पीबीएच के राष्ट्रीय ऑब्जर्वर दीप माथुर और आरजेएस पाॅजिटिव ब्रांच नोएडा के मानद प्रभारी उदय शंकर सिंह कुशवाहा भी शामिल हुए।

आयरलैंड,यूके से ऑनलाइन माध्यम से मुख्य वक्ता के रूप में विचार व्यक्त करते हुए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के आयुर्वेद संकाय के पूर्व संकाय सदस्य डॉ. यामिनी भूषण त्रिपाठी ने पारंपरिक आयुर्वेदिक सिद्धांतों को आधुनिक जीव विज्ञान की कसौटी पर प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 1948 में स्वास्थ्य को केवल बीमारी की अनुपस्थिति नहीं बल्कि संपूर्ण शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण की स्थिति बताया था, जबकि आयुर्वेद ने हजारों वर्ष पूर्व इसमें आध्यात्मिक सुख और इंद्रियों की प्रसन्नता को भी समाहित किया था। दोष, अग्नि और धातु का संतुलन तथा आत्मा, इंद्रियों और मन की प्रसन्नता ही वास्तविक स्वास्थ्य है।

डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि आधुनिक वैज्ञानिक उपकरण आयुर्वेद के मूल सिद्धांतों को लगातार प्रमाणित कर रहे हैं। जीवनशैली की विसंगतियों को उन्होंने तीन कारकों के रूप में रेखांकित किया, जिसमें लगातार जल्दबाजी, मानसिक चिंता और अत्यधिक तला-भुना या जंक फूड शामिल हैं। उन्होंने बताया कि निरंतर तनाव और गरिष्ठ भोजन से कोशिकाओं का पावरहाउस कहे जाने वाले माइटोकॉन्ड्रिया अनियंत्रित होकर फ्री रेडिकल्स बनाते हैं, जिससे शरीर के भीतर हल्की लेकिन निरंतर सूजन की स्थिति पैदा होती है। इसके साथ ही अत्यधिक चिंता से मस्तिष्क से कैटेकोलामाइन का स्राव बढ़ जाता है, जो कम उम्र में दिल के दौरे और अन्य जानलेवा रोगों का प्रमुख कारण बनता है।

जैविक घड़ी के महत्व को रेखांकित करते हुए डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि शरीर की आंतरिक प्रणालियां वात, पित्त और कफ के चार-चार घंटे के चक्र में कार्य करती हैं। रात 10 बजे से 2 बजे तक का समय पित्त का होता है, जब शरीर विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इस दौरान देर रात भोजन करने से शरीर का चयापचय चक्र टूट जाता है और यकृत पर अत्यधिक दबाव पड़ता है। उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए आचरण का संयम, कम से कम सात घंटे की गहरी नींद और दो भोजनों के बीच चार घंटे का अंतर बनाए रखने को अनिवार्य बताया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित चौधरी ब्रह्मप्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान, दिल्ली सरकार के निदेशक-प्रिंसिपल प्रो. डॉ. एम.बी. गौड़ ने सरकारी और नीतिगत प्रयासों पर प्रकाश डाला। प्रो. गौड़ ने कहा कि केंद्रीय आयुष मंत्रालय आयुर्वेद को आधुनिक वैज्ञानिक मानकों, अनुसंधान और नवाचार के साथ वैश्विक स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। आयुर्वेद का प्राथमिक उद्देश्य स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना और रोग होने पर उसका समूल निवारण करना है।

प्रो. गौड़ ने फ्रिज में रखे बासी, अत्यधिक मसालेदार और तामसिक भोजन के खतरों के प्रति आगाह करते हुए कहा कि प्राचीन ग्रंथों में ऐसे आहार को दुख और शोक उत्पन्न करने वाला बताया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर शीर्ष चिकित्सा संस्थानों तक आयुर्वेद के व्यावहारिक और सरल सिद्धांतों को लागू करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, ताकि जनसामान्य को सात्विक और संतुलित जीवनशैली से जोड़ा जा सके।

चौधरी ब्रह्मप्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान के स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग की एमडी शोधार्थी डॉ. गुंजन मेहरा ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद, राष्ट्रीय पोषण संस्थान और विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि गैर-संचारी रोगों से होने वाली अधिकांश मौतों का मुख्य कारण बिगड़ती जीवनशैली है।

डॉ. मेहरा ने आहार विधि विशेष आयतन के नियम समझाते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी खाद्य पदार्थ का प्रभाव उसकी प्रकृति, पकाने की विधि, मात्रा, देश, काल और खाने वाले की मानसिक स्थिति पर निर्भर करता है। उन्होंने मूंग दाल का उदाहरण देते हुए बताया कि सामान्य रूप से पकाई गई मूंग दाल सुपाच्य होती है, लेकिन उसी दाल को हलवे या भारी रूप में लेने पर वह पचने में अत्यंत भारी हो जाती है, जबकि अंकुरित मूंग का पोषण अधिक होने के कारण उसे पचने में अधिक समय लगता है। उन्होंने खाली पेट ताजे फल खाने से बचने की सलाह दी, क्योंकि इससे रक्त में शर्करा का स्तर अचानक बढ़ सकता है। फल दिन के समय हल्के भोजन के बाद ही खाने चाहिए।

आयुर्वेदिक औषधियों को लेकर प्रचलित भ्रांतियों को दूर करते हुए डॉ. मेहरा ने कहा कि यह सोचना गलत है कि देसी दवाओं के दुष्प्रभाव नहीं होते। यदि किसी औषधि का रोग पर प्रभाव होता है, तो अनुचित और बिना चिकित्सीय सलाह के प्रयोग से उसका प्रतिकूल प्रभाव भी हो सकता है।

सत्र के दौरान आयोजित विस्तृत प्रश्नोत्तर काल में प्रतिभागियों ने कोविड उपरांत स्वास्थ्य, आंत-मस्तिष्क संबंध और व्यावहारिक समस्याओं पर सवाल रखे।

डॉ. रश्मि चौबे ने कोरोना संक्रमण के बाद शरीर में आई कमजोरी और रोग प्रतिरोधक क्षमता में गिरावट के समाधान पर सवाल पूछा। इसके उत्तर में प्रो. गौड़ ने मौसमी और ताजा सात्विक आहार लेने तथा बासी भोजन से पूरी तरह बचने का निर्देश दिया। डॉ. त्रिपाठी ने जोड़ा कि संक्रमण के भय से सत्व गुण प्रभावित होता है, जिससे प्रतिरोधक क्षमता घटती है। उन्होंने आंवला और हल्दी का नियमित पूरक आहार के रूप में सेवन करने और डायाफ्रामिक श्वसन तथा कुंभक प्राणायाम के माध्यम से पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम को सक्रिय करने की सलाह दी, जिससे हृदय गति की परिवर्तनशीलता सुधरती है और तनाव घटता है।

मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल सिंह ने आयुर्वेद में वर्णित मंदाग्नि को आधुनिक मनोरोग और पाचन विज्ञान से जोड़ने पर सवाल किया। डॉ. मेहरा ने बताया कि जब पाचक एंजाइम उचित मात्रा में स्रावित नहीं होते, तो बिना पचा भोजन आंतों में सड़कर आम यानी विषाक्त तत्व बनाता है, जो आगे चलकर कई बीमारियों की जड़ बनता है। डॉ. त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि अत्यधिक भावनात्मक तनाव सीधे तौर पर पाचन तंत्र के स्राव और कार्यप्रणाली को अवरुद्ध करता है। इसके निदान के लिए सौंठ, सेंधा नमक और नींबू का उपयोग पाचन अग्नि को प्रदीप्त करने में उपयोगी है, वहीं भोजन के बाद वज्रासन में बैठने और प्राणायाम करने से आंत और मस्तिष्क का तालमेल बेहतर होता है।

छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र के प्रतिभागी इसहाक खान ने ग्रामीण श्रमिकों की दिनचर्या का उल्लेख करते हुए कड़वी सब्जियों के प्रभाव पर सवाल पूछा। प्रो. गौड़ और डॉ. त्रिपाठी ने चेतावनी दी कि यदि लौकी या तोरी जैसी सामान्य सब्जियां पकने के बाद कड़वी लगें, तो वे विषाक्त हो चुकी होती हैं और उनमें कुकुर्बिटासिन विष उत्पन्न हो जाता है। ऐसी सब्जियों का सेवन अत्यंत घातक हो सकता है, इसलिए उन्हें तुरंत फेंक देना चाहिए।

प्रतिभागी आर.एस. कुशवाहा द्वारा 68 वर्ष की आयु में प्रोस्टेट समस्या और रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या पूछे जाने पर प्रो. गौड़ ने शाम के समय तरल पदार्थों का सेवन कम करने और नींद के चक्र को सुधारने का सुझाव दिया। डॉ. त्रिपाठी और डॉ. मेहरा ने कीगल व्यायाम, सेतुबंधासन, भद्रासन और गोमुखासन के अभ्यास के साथ-साथ वैध सलाह से गोखरू के प्रयोग की सलाह दी।

स्वीटी पॉल द्वारा दिनचर्या और आहार संतुलन पर रखे गए विचारों पर डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि कब्ज जैसी समस्याओं से निपटने के लिए पेट साफ करने की दवाओं पर निर्भर रहने के बजाय अपनी जठराग्नि को ठीक करना सबसे टिकाऊ समाधान है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अतिथियों के अलावा प्रतिभागियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। इनमें शामिल थे-दीप माथुर,उदय शंकर सिंह कुशवाहा, बिंदा मन्ना ,स्वीटी पॉल, राजेंद्र सिंह कुशवाहा, नीति अरोड़ा, डॉ रश्मि चौबे, डॉ राहुल सिंह ,विक्की शर्मा, शिवम ,नीरज जोशी ,डॉ उन्नीकृष्णन एस ,डा.बामदेव त्रिपाठी(सिंगापुर)राजबाला, आकांक्षा ,डा. अनुष्का, रोहन, मयंकराज, दिनेश माथुर, दीपिका डागर ,प्रकृति कुमारी, वंदना ,डॉ अनुराग सिंह, भोलाराम धाकड़ और चंद्रप्रकाश आदि.

कार्यक्रम का संचालन करते हुए आरजेएस पॉजिटिव मीडिया के उदय मन्ना ने बताया कि यह संगोष्ठी आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत आयोजित की गई। उन्होंने भगवान धनवंतरी, महर्षि चरक और महर्षि सुश्रुत के ऐतिहासिक अवदान को नमन किया। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती का स्मरण करते हुए मन्ना ने आगामी सामाजिक पहलों की जानकारी दी, जिसमें 25 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस, 26 सितंबर से पंद्रह दिवसीय पितृपक्ष संदेश,29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस और 30 सितंबर को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ मिलकर आयोजित किया जाने वाला स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और संकल्प भी शामिल है।

आकांक्षा 
हेड क्रिएटिव टीम 
आरजेएस पीबीएच 
9811705015
www.rjspbh.com

Author Name

RJS-PBH

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.